Bathroom Vastu Tips: घर का बाथरूम सिर्फ नहाने का स्थान नहीं होता बल्कि वास्तु के अनुसार, बाथरूम हमारे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का स्थान भी है। अगर यहां पर कुछ गलत वस्तुओं या चीजों को रख दिया जाए तो यह हमारे जीवन में नेगेटिव एनर्जी लाने लगता है।
घर में नेगेटिविटी होने से धनहानि, स्वास्थ्य की समस्याएं, आपसी रिश्तों में तनाव और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है। आज हम लोग पांच ऐसी खतरनाक चीजों के बारे में जानेंगे जिसे बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
कैक्टस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में कांटेदार पौधे हैं जैसे कैक्टस, गुड़हल या कोई भी छोटा-बड़ा कांटेदार पौधा बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी में रोज झगड़े होने लगते हैं और बच्चों की पढ़ाई में रूकावट आने लगती है। इस प्रकार के पौधे को घर में लगाने से घर का माहौल हमेशा तनावपूर्ण रहता है।
पुरानी तस्वीर या टूटा हुआ शीशा
घर के बाथरूम में टूटा हुआ शीशा रखना बहुत ही बड़ा वास्तु दोष होता है। इससे घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। पुरानी या मृत परिजनों की तस्वीरें भी बाथरुम में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में बीमारी, कर्ज और घर में रहने वाले व्यक्ति का मानसिक तनाव भी बढ़ता है। बाथरूम का शीसा हमेशा साफ और बिना दरार वाला होना चाहिए।
पूजा की सामग्री या मूर्तियां
कई लोग गलती से बाथरूम में पुरानी माला, टूटा हुआ अगरबत्ती स्टैंड या मूर्तियां रख देते हैं। इसे वास्तु में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर में हमेशा घन की कमी बनी रहती है। परिवार पर लगातार मुसीबतें आने लगती हैं। पूजा की कोई भी चीज गलती से भी बाथरूम में नहीं रखनी चाहिए।
काला या नीला रंग का सामान
बाथरूम में काला, गहरा नीला या भूरे रंग की बाल्टी, मग या तौलिया नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है। यह रंग राहु-केतु और शनि की ऊर्जा को बढ़ाने वाले माना जाते हैं। इसे बाथरूम में रखने से अवसाद, चिंता या स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं। बाथरूम में हमेशा हल्के रंग जैसे सफेद, हल्का नीला, हरा या क्रीम रंग की चीजें ही रखनी चाहिए।
गंदे कपड़े या जूते-चप्पल
अपने घर के बाथरूम में गंदे कपड़े नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा जूते-चप्पल भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दुर्गंध आने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी फैलती है। वास्तु के अनुसार, घर के बाथरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए। यदि गंदे कपड़े हैं उसे तुरंत धोकर सूखने के लिए देना चाहिए।
बाथरूम की नेगेटिविटी से बचने का उपाय
- रोज घर के बाथरूम में समुद्री नमक से पोछा लगाएं।
- बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए।
- हल्के नीले या सफेद रंग की बाल्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।





